सीतापुर। मछरेहटा के रूपपुर गांव निवासी विवाहिता अनामिका (19) का शव ससुराल में फंदे से लटका मिला। परिजनों ने ससुरालीजनों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
इमलिया सुल्तानपुर के सिकटिहा गांव निवासी अनामिका का विवाह एक वर्ष पूर्व रूपपुर निवासी सुभाष (22) के साथ हुआ था। अनामिका के पिता अशोक ने बताया कि बेटी को सास-ससुर लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। इसी वजह से उनकी पुत्री ने यह कदम उठाया। थानाध्यक्ष प्रभात कुमार गुप्ता ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने के लिए तहरीर दी है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।