फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, सात पर केस

Sun, 12 Oct 2025 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
महिला की फाइल फोटो।
विज्ञापन
पिसावां (सीतापुर)। सैदापुर गांव निवासी विवाहिता का शव रविवार को कमरे के अंदर फंदे से लटका मिला। पिता ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। महोली के नौगवां मुसब्बरपुर गांव निवासी शिवसागर वर्मा के अनुसार उन्होंने अपनी पुत्री सरस्वती (23) का विवाह 13 मई 2025 को सैदापुर निवासी मुनेश्वर प्रसाद के साथ किया था। शादी के बाद ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

दहेज न मिलने पर उनकी पुत्री को प्रताड़ित किया जाता था। रविवार को पिता को फोन से सूचना मिली कि सरस्वती का शव फंदे से लटका हुआ है। उनके पहुंचने पर ससुरालीजन भाग चुके थे।
थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि पिता की तहरीर पर सरस्वती के पति मुनेश्वर प्रसाद, ससुर रामभजन, सास सुशीला, जेठ-जेठानी आदि के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें