फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: बकरी चराने गई विवािहता की धारदार हथियार से हत्या

Fri, 06 Nov 2026 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। रामपुरकलां के बकराभारी गांव निवासी 35 वर्षीय विवाहिता की बृहस्पतिवार दोपहर बकरी चराते समय धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। महिला के पति ने रामपुरकलां थाने के हिस्ट्रीशीटर रंगीलाल पर दुष्कर्म के प्रयास में हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए चार टीमों को लगाया है।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार महिला गांव से करीब 100 मीटर की दूरी पर बकरी चरा रही थी। इसी बीच रंगीलाल वहां पहुंचा और उससे विवाद करने लगा। आरोप है कि इसके बाद उसने धारदार हथियार से महिला की हत्या कर दी। उनके सिर और गर्दन के पास चोट के निशान मिले हैं। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग गया। जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की और परिजनों के बयान दर्ज किए।
मृतका के पति ने तहरीर देकर आशंका जताई है कि आरोपी रंगीलाल ने उसकी पत्नी से दुष्कर्म करने का प्रयास किया था। महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसकी हत्या कर दी। थानाध्यक्ष लल्ला गोस्वामी ने बताया कि आरोपी थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ चोरी आदि से संबंधित पांच प्राथमिकी दर्ज हैं। हत्या के मामले में भी प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें