फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: दस साल से खुद के इलाज की दरकार में ट्रामा सेंटर

Fri, 06 Nov 2026 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
खैराबाद। लखनऊ-दिल्ली राजमार्ग से सटे जमैयतपुर स्थित ट्रामा सेंटर खुद इलाज की बाट जोह रहा है। स्थापना के करीब दस साल बाद भी यहां जरूरी चिकित्सा उपकरण उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे में सड़क दुर्घटनाओं में गंभीर रूप से घायल मरीजों का समुचित उपचार कैसे हो, यह बड़ा सवाल है। डॉक्टर और कर्मचारी तैनात होने के बावजूद ट्राॅमा सेंटर संसाधनों के अभाव से जूझ रहा है। सड़क दुर्घटनाओं में घायल मरीजों को सीतापुर से लखनऊ पहुंचने से पहले तत्काल उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 19 दिसंबर 2016 को सपा सरकार के कार्यकाल में तत्कालीन जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी ने इसका लोकार्पण किया था। सितंबर 2021 में यहां ओपीडी शुरू हुई, जबकि जुलाई 2025 में ऑपरेशन थिएटर भी शुरू किया गया। वर्तमान में छह डॉक्टर, छह पैरामेडिकल कर्मचारी और सात मल्टी टास्क वर्कर तैनात हैं। हालांकि, शासनादेश के अनुसार 55 कर्मचारियों का स्टाफ होना चाहिए। सेंटर से एक भी एंबुलेंस संबद्ध नहीं है।
विज्ञापन

ट्राॅमा सेंटर का अपना बजट भी नहीं है। इस कारण यहा प्लास्टर और पट्टी जैसी जरूरी सुविधाओं का भी अभाव बना रहता है। जांच के लिए डिजिटल एक्सरे, सी-आर्म और सीबीसी मशीन तक उपलब्ध नहीं हैं। मरीजों को एक्सरे के लिए जिला अस्पताल भेजना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें