फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: फंदे से लटकी मिली विवाहिता

Sat, 25 Oct 2025 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिधौली। अक्किलपुर गांव में एक विवाहिता का शव संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने पति व ससुर पर दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया है। सोनाली (23) का शव घर के अंदर कमरे में रस्सी से बने फंदे से लटका मिला। परिजनों के अनुसार वे अपने खेत में धान की कटाई कर रहे थे। वापस लौटने पर घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन

सोनाली के पिता अटरिया के रानीपुरवा निवासी दीपू ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पुत्री का विवाह 2022 में संजय उर्फ इंद्रजीत के साथ हुआ था। आरोप लगाया कि दहेज से संतुष्ट न होने के कारण पति व ससुर रामेश्वर ने पुत्री को मार दिया। कोतवाली प्रभारी बलवंत शाही ने बताया कि पति व ससुर पर दहेज हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें