फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: डीजीपी ने पत्नी संग नैमिष में किए दर्शन-पूजन

Sat, 25 Oct 2025 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
मां ललिता देवी के दर्शन करते डीजीपी।
विज्ञापन
फोटो : 20
विज्ञापन


सीतापुर। नैमिषारण्य तीर्थ में शनिवार को डीजीपी राजीव कृष्णा पत्नी के साथ पहुंचे। उन्होंने मां ललिता देवी मंदिर में पत्नी संग शीश नवाया। प्रधान पुजारी गोपाल शास्त्री, पुजारी भास्कर शास्त्री, पुजारी लाल बिहारी व अन्य ने मां का विधिवत पूजन कराया। उसके बाद डीजीपी ने नैमिषारण्य थाने का निरीक्षण किया। उन्होंने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में एडीजी जोन सुजीत पांडेय व मातहतों के साथ बैठक की। सभी क्षेत्राधिकारी व डीएम अभिषेक आनंद अपने मातहतों के साथ मौजूद रहे।
थाने में गंदगी देख बिफरे :
दर्शन पूजन के बाद डीजीपी ने नैमिषारण्य थाने का निरीक्षण किया। थाने में गंदगी मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने थानाध्यक्ष पंकज तिवारी को साफ-सफाई दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इस दौरान मिशन शक्ति केंद्र व अन्य पटलों का निरीक्षण किया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन


धार्मिक स्थलों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दें : डीजीपी

डीजीपी राजीव कृष्णा ने धार्मिक स्थलों की सुरक्षा को लेकर खास निर्देश दिए। कहा कि नैमिषारण्य में पर्यटकों की सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए जाएंगेे। मथुरा, आगरा व वाराणसी की तर्ज पर काम होगा। कहा कि बिहार चुनाव के दृष्टिगत उत्तर प्रदेश की सीमाओं पर लगातार चेकिंग अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें