फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: संदिग्ध परिस्थितियाें में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप

Sat, 09 May 2026 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। लहरपुर इलाके के बरुहीपुरवा मजरा मिदनिया निवासी रेशमा (20) की शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनके परिजनों ने ससुरालीजनों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। लखीमपुर खीरी के खमरिया थाना भिठौली गांव निवासी पुत्तीलाल के अनुसार उन्होंने अपनी पुत्री रेशमा का विवाह एक साल पहले बरुहीपुरवा मजरा मिदनिया में किया था।
विज्ञापन

शादी के बाद से ही ससुरालीजन विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। आरोप है कि पति व उसकी मां ने रेशमा की हत्या कर उसका शव फंदे से लटका दिया। जब वह गांव पहुंचे तो रेशमा का शव जमीन पर पड़ा था। सूचना पाकर इंस्पेक्टर, नायब तहसीलदार दीनानाथ यादव व फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर साक्ष्य जुटाए हैं। इंस्पेक्टर अरविंद सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें