फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, दहेज हत्या का आरोप

Tue, 29 Oct 2024 01:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सदरपुर (सीतापुर)। थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार रात विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के पिता ने दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को ससुरालीजनों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


इलाके के गुलामपुर गांव के मजरा बनिगवां निवासी विजय कुमार के अनुसार उन्होंने एक साल पहले अपनी पुत्री अंजली (20) की शादी सहबाजपुर निवासी दीपक से की थी। हैसियत के मुताबिक दान-दहेज भी दिया गया। आरोप है कि ससुरालीजनों ने दहेज की मांग करते हुए अंजली को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। ससुरालीजन अंजली को मारते-पीटते थे। विजय के मुताबिक रविवार रात करीब नौ बजे उन्हें सूचना मिली कि ससुरालीजन अंजली की पिटाई कर रहे हैँ।
रात करीब 10 बजे वह सहबाजपुर पहुंचे। जहां विजय को अंजली संदिग्ध हालात में मृत मिली। मृतका के पिता विजय ने ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। थानाध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया कि घटनास्थल की जांच करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें