सीतापुर। लॉकडाउन के दौरान लालबाग बाजार में बढ़ रही भीड़ को अब सख्ती से नियंत्रित किया जाएगा। पुलिस ने बाजार के सभी रास्तों पर गुरुवार को बैरिकेडिंग कर दी है। शहर कोतवाल टीपी सिंह ने बताया कि बाजार में कोई भी वाहन लेकर नहीं जा सकेगा। सिर्फ पैदल जाने की अनुमति रहेगी। वह भी पुलिस पहले कारण पूछेगी उसके बाद ही अंदर जाने की परमीशन मिलेगी। लॉकडाउन के दौर में लालबाग बाजार की आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खुली हुई है। कुछ व्यापारी चोरी छिपे अपनी दुकान खोलकर कारोबार कर रहे हैं। बाजार में भीड़ में नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने बैरिकेडिंग कर दी है।
लालबाग बाजार के मुख्य गेट, लाल कपड़ा कोठी के पास, घंटाघर के पास बैरिकेडिंग की गई है। पुलिसकर्मी की तैनाती कर दी गई है। यह पुलिसकर्मी एक तो बाजार के अंदर वाहन नहीं जाने देंगे। वहीं बाजार में भीड़ न बढ़े। इसके लिए एक साथ सभी लोगों को बाजार में प्रवेश भी नहीं देंगे।
दो हजार रुपये का वसूला जुर्माना
महमूदाबाद (सीतापुर)। महमूदाबाद पुलिस ने लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के विरुद्व गुरूवार को चेकिंग अभियान चलाया। इंस्पेक्टर अनिल कुमार पांडेय ने बताया नगर के विभिन्न स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें 20 लोगों का लॉकडाउन के उल्लंघन में चालान करके दो हजार रुपए राजस्व की वसूली की गई है।