फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लहरपुर में चल रहे अवैध बूचड़खाने का भंडाफोड़, 24 मवेशी बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
लहरपुर (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में सूचना मिलने पर पुलिस ने छापेमारी कर अवैध रूप से चल रहे बूचड़खाने का भंडाफोड़ किया है। छापा की भनक लगते ही आरोपी भागने में कामयाब रहे। पुलिस ने मौके से कटा मांस बरामद कर 24 से अधिक मवेशी बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले में केस दर्जकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कोतवाल लहरपुर राय साहब द्विवेदी ने बताया कि लहरपुर इलाके के मोहल्ला बागवानी टोला में अवैध बूचड़खाना चलने की सूचना मिलने पर गुुुरुवार को छापेमारी की गई। बताया कि एक्सिस बैंक के पीछे अवैध बूचड़खाना चल रहा था। मौके से भारी मात्रा में कटा मांस और दो दर्जन से अधिक मवेशी बरामद हुए हैं।
पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी मौके से फरार हो गए थे। कोतवाल ने बताया कि बरामद मांस को नष्ट करवा दिया गया है। बूचड़खाने में बंधे मिले मवेशियों को कांजी हाउस भेज दिया गया है। कोतवाल ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

पता लगाया जा रहा है कि इस घटना में कौन-कौन लोग शामिल थे। कब से बूचड़खाना चल रहा था। सभी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बूचड़खाने के भंडाफोड़ में नगर चौकी प्रभारी गिरजा शंकर सिंह और अन्य पुलिस कर्मी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें