फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना सूचना गैरहाजिर मिले कई डॉक्टर

Tue, 14 Feb 2017 11:22 PM IST
Amar ujala Bureau
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. एसके चौहान ने मंगलवार को सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान डॉक्टर से लेकर अस्पताल के कई कर्मचारी अनुपस्थित मिले। जिस पर जाइंट डायरेक्टर ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने ऑपरेशन थिएटर, ओपीडी व वार्ड का हाल भी जाना।
विज्ञापन


संयुक्त निदेशक डॉ. एसके चौहान मंगलवार दोपहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एलिया पहुंचे। यहां पर उन्होंने चिकित्सकों की उपस्थिति पंजिका देखी और मौजूद डॉक्टरों की जानकारी ली। पता चला कि डॉ. ओएन वर्मा ने रजिस्टर पर साइन कर रखा था। जबकि वे अनुपस्थित थे।

उनके अलावा डॉ. अंकिता बाजपेयी, डॉ. नंदलाज गुप्ता, दंत परीक्षक राजेश मिश्रा, एलटी राजेश मिश्रा भी अनुपस्थित थे। उन्होंने मरीजों के वार्ड व उनको दिए जाने वाले भोजन के बारे में जानकारी ली, भोजन की गुणवत्ता को घटिया बताते हुए जिम्मेदारों को फटकार लगाई।
विज्ञापन


उन्होंने प्रसव संबंधित जानकारी ली तो पता चला कि प्रसव के 48 घंटे तक मरीजों नहीं रोका जा रहा है। इस पर वह थोड़ा सख्त हुए। पता चला कि अब तक सीएचसी पर 1834 प्रसव हुए थे, जिनमें 1745 लाभार्थियों को चेक दिया जा सका। बीएसजीवाई टीम ने अपना मूमेंट रजिस्टर में दर्ज नहीं किया था, इसको लेकर भी वह नाराज हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें