फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: रायफल शूटिंग प्रतियोगिता में मनीष ने मारी बाजी

Fri, 21 Aug 2026 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। शहर स्थित 11वीं वाहिनी पीएसी में बृहस्पतिवार को 51वीं उत्तर प्रदेश शूटिंग, स्पोटर्स, रायफल, रिवाल्वर शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस दौरान विभिन्न पीएसी की टीमों ने अपना दमखम दिखाया। इसमें तीसरे दिन रायफल शूटिंग, रिवाल्वर शूटिंग प्रतियोगिता में मनीष कुमार प्रथम स्थान पर रहे।
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त एक सौ गज स्टैंडिग रायफल शूटिंग पुरानी स्पर्धा में मुख्य आरक्षी राजन कुमार लखनऊ जोन प्रथम, राजेश कुमार पीएसी मध्य जोन द्वितीय व मुख्य आरक्षी फतेह सिंह बरेली जोन तीसरे स्थान पर रहे। इसके साथ ही दो सौ गज नीलिंग रायफल शूटिंग पुरानी स्पर्धा में मनीष कुमार पीएसी मध्य जोन प्रथम, विनीष कुमार पीएसी मध्य जोन द्वितीय, अमरीश कुमार पीएसी पूर्वी जोन तीसरे स्थान पर रहे।

तीन सौ गज प्रोन रायफल शूटिंग पुरानी स्पर्धा में आरक्षी शिवम वर्मा पीएसी मध्य जोन प्रथम, मुख्य आरक्षी देवेंद्र सिंह बरेली जोन द्वितीय स्थान, आरक्षी विपुल कुमार पश्चिमी जोन तीसरे स्थान पर रहे। तीन सौ गज स्नैप रायफल शूटिंग पुरानी स्पर्धा में मुख्य आरक्षी नीरज सिंह पीएसी पश्चिमी जोन प्रथम, मुख्य आरक्षी संतोष कुमार मध्य जोन द्वितीय, आरक्षी शैलेंद्र कुमार मध्य जोन तृतीय स्थान पर रहे। इस अवसर पर उपसेनानायक राजकुमार पांडेय, राघवेंद्र, सूबेदार सैन्य सहायक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें