फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण की गोली मारकर हत्या

Thu, 10 Sep 2015 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोट इलाके के जिहुरी गांव में बुधवार रात रिश्तेदारों ने ही एक ग्रामीण की गोली मारकर हत्या कर दी। ग्रामीण के घर रह रहे एक पुजारी पर भी फायर झोंक दिया, जिससे वह जख्मी हो गया।
विज्ञापन


घटना के पीछे की वजह आरोपी व मृतक की पत्नी के बीच अवैध संबंधों का मामला बताया जा रहा है। भाई ने अपनी भाभी पर हत्या कराने का शक जताते हुए तीन लोगों को नामजद किया है।  

रामकोट इलाके के जिहुरी निवासी जयशंकर मिश्रा (48) बुधवार रात करीब नौ बजे अपनी पत्नी व बच्चों के साथ घर में था। इस दौरान हरदोई के सांडी थाना क्षेत्र के बेहटी निवासी प्रमोद भी रुका हुआ था।
विज्ञापन


वह पूजापाठ भी करता था और अक्सर घर आता-जाता था। बताते हैं कि इसी बीच एक बाइक पर सवार तीन लोग गांव के बाहर पहुंचे। उसमें से एक युवक बाइक पर ही बैठा रहा, जबकि दो बदमाश जयशंकर के घर में घुस गए। दोनों बदमाशों ने गाली-गलौज करते हुए जयशंकर पर गोली दाग दी।

उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बचाव में दौड़े पुजारी प्रमोद पर भी फायर झोंक दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर बाइक से भाग निकले। तीनों हमलावर मृतक के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। भाई रमाकांत ने बताया कि इमलिया सुल्तानपुर इलाके के फदिलापुर निवासी उसके रिश्तेदार श्रवण ने अपने बेटे शिव भगवान व भतीजे शोभित संग मिलकर घटना को अंजाम दिया है।

आरोप है कि श्रवण के भाई जयशंकर की पत्नी से अवैध संबंध थे। वह अक्सर घर में आता था और जयशंकर विरोध करता था। बुधवार रात इन्हीं कारणों के चलते उसके भाई की पत्नी की सह पर आरोपियों ने उसकी हत्या कर दी। उसने तीनों को नामजद करने के साथ ही महिला के अवैध संबंधों का भी आरोप लगाया है।

एसओ कुंवर बहादुर सिंह का कहना है कि प्रथमदृष्टया जांच में घटना के पीछे मृतक की पत्नी व आरोपी श्रवण के बीच अवैध संबंधों का मामला सामने आया है। तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें