फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक का शव मिला

Thu, 31 Dec 2015 10:49 PM IST
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कठवा गांव से लापता हुए एक युवक का शव गुरुवार सुबह संदिग्ध हालात में गांव के बाहर पेड़ के नीचे पड़ा मिला। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


अटरिया इलाके के कठवा गांव निवासी आत्माराम (18) का शव गुरुवार सुबह गांव के बाहर बरमबाबा स्थान के करीब आम पेड़ के नीचे पड़ा मिला। उसके भाई अवधेश ने बताया कि बुधवार शाम आत्माराम करीब सात बजे घर से निकला था।

जिसके बाद वह लौट कर नहीं आया। काफी खोजबीन की गई, लेकिन पता नहीं चला। सुबह परिवार का ही एक बालक की खेत की ओर जा रहा था तो उसने बरमबाबा स्थान के पास उसका शव पड़ा देखा।
विज्ञापन


जिसके बाद घर के लोगों को खबर दी। घर के लोग जब पहुंचे तो उसका शव पेड़ के नीचे पड़ा था। गले में आधा दुपट्टा कसा हुआ था और उस दुपट्टे का एक सिरा पेड़ की डाल से बंधा था, जिससे लोग आत्महत्या की बात कह रहे हैं, लेकिन परिवार को लोगों ने हत्या की आशंका जताई है।

अवधेश ने बताया कि युवक का एक युवती से प्रेम प्रसंग था। जिसके चलते उसके परिवार वालों पर हत्या किए जाने का शक है।

हालांकि इस बारे में कोई तहरीर नहीं दी गई है। एसओ चंद्रभान यादव का कहना है कि हत्या की आशंका को लेकर मृतक के परिवार वालों ने तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें