फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक में घुसी पिकअप, एक की मौत

Thu, 24 Nov 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मिश्रिख कोतवाली इलाके में सिधौली मार्ग पर भोपालपुर गांव के पास गुरुवार सुबह एक तेज रफ्तार पिकअप ट्रक में पीछे से जा घुसी। इस हादसे में पिकअप पर सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि चालक सहित चार अन्य लोग जख्मी हो गए।
विज्ञापन


घायलों को मिश्रिख के सरकारी अस्पताल भेजा गया है। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। संदना से एक पिकअप गुरुवार सुबह सब्जी लेने के लिए जिला मुख्यालय जा रही थी। उसमें कई सब्जी व्यापारी थे।

जब यह पिकअप मिश्रिख इलाके में सिधौली मार्ग पर भोपालपुर गांव के पास पहुंची, तभी पिकअप एक ट्रक में पीछे से घुस गई। जिससे पिकअप पर सवार संदना निवासी सब्जी व्यापारी नैमिष कुमार (18) की मौत हो गई।
विज्ञापन


हादसे में पिकअप चालक उमाशंकर (28), रालामऊ निवासी रमेश कुमार (20), परवन (28), मोहित (32) गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इन लोगों को निकाल कर मिश्रिख सीएचसी ले जाया गया। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़ भाग गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें