फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: चचेरे भाई की हत्या कर बेड के नीचे छिपाया शव, गिरफ्तार

Sat, 09 May 2026 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। बिसवां के शहरीसराय निवासी अल्तमश (12) की गला दबाने के बाद धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। शुक्रवार शाम लापता हुए अल्तमश का शव देर रात उसके ताऊ के बंद पड़े घर में पड़ा मिला। परिजनों ने ताऊ के बेटे मुदस्सिर (20) पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैली हुई है।
विज्ञापन

मोहल्ला निवासी हमीद के अनुसार उनका पुत्र अल्तमश कक्षा चार का छात्र था। शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे वह घर से अचानक लापता हो गया था। परिजन देर रात तक उसकी तलाश करते रहे, लेकिन छात्र का कोई पता नहीं चल पाया। खोजबीन करते हुए वह अपने भाई मोहम्मद कमर के बंद पड़े घर में छत के रास्ते से घुसे।
परिजनों को एक कमरे में बेड के नीचे अल्तमश का खून से सना शव पड़ा मिला। उसकी गर्दन पर काफी खून लगा हुआ था। शव को बेड के नीचे छिपाकर दो बक्से भी लगा दिए गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके साथ ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन भी की।
विज्ञापन

g पहले गला दबाया, फिर किया वार : सीओ बिसवां अमन सिंह ने बताया कि देर रात पुलिस को घटना की जानकारी हुई थी। पुलिस ने परिजनों के साथ मिलकर शव की तलाश की। छात्र का शव बंद घर से बरामद हुआ। प्रथम दृष्टया यह लग रहा है कि छात्र की गला घोटने के बाद फिर धारदार हथियार से वार कर हत्या की गई है। सीओ ने बताया कि मुदस्सिर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी गला दबाने के बाद धारदार हथियार से वार करने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें