फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: साढ़े ग्यारह लाख से बनेगा हुसैनपुर घाट पर पीपा पुल

Sat, 09 May 2026 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। शासन ने मिश्रिख व महमूदाबाद को पीपा पुल की सौगात दी है। छह लाख 99 हजार रुपये से महमूदाबाद के किवानी नदी पर शिवपुर देवरिया गांव के पीपा पुल की एसेंबलिंग व डिसेंबलिंग की जाएगी। वहीं, मिश्रिख में साढ़े ग्यारह लाख रुपये की लागत से सरायन नदी पर हुसैनपुर घाट पर पीपा पुल बांधने व मरम्मत का काम होगा। मिश्रिख के हुसैनपुर गांव निवासी ग्रामीणों ने बताया कि इस घाट से कुतुबनगर जाने वाले लोगोें को पीपा पुल न होने के चलते काफी समस्याएं झेलनी होती थीं। ग्रामीणों ने बताया कि पुल न होने की वजह से उन्हें काफी समस्याएं होतीं थीं। ग्रामीणों के अनुसार पैदल नदी पार करके उन्हें बाजार या अन्य कामों के लिए मिश्रिख व कुतुबनगर का रुख करना पड़ता था।
विज्ञापन

किसी व्यक्ति के बीमार होने की दशा में मुल्लाभीरी होते हुए करीब 5 किलोमीटर अधिक दूरी तय करके लोग मिश्रिख पहुंचते थे। पीपा पुल बनने की खबर सुनते ही ग्रामीणों के चेहरे चहक उठे। क्षेत्र में पुल बन जाने से मुस्तफाबाद ,बहादुरनगर,भिठौरा सहित कई गांवों के लोगों का सफर आसान हो जाएगा।
स्थानीय निवासी मोहब्बत ने बताया कि पुल बन जाने से हम सभी की काफी समय की बचत होगी। साथ ही अन्य सेवाएं भी बहाल होंगी। गांव निवासी ईश्वरदीन ने बताया कि बीते कई दशकों ने पुल न होने की वज़ह से ग्रामीण मजबूरन नदी तैर करके निकलते थे। पुल बनने की सूचना से हम सब काफी खुश हैं। मिश्रीलाल ने बताया कि पुल बनने से करीब 6 गांवों के सैकड़ों लोगों को आवागमन की सुविधा हो जाएगी।
विज्ञापन

वहीं, महमूदाबाद क्षेत्र में केवानी नदी पर बने पीपा पुल के असेंबलिंग कार्य के लिए 6.99 लाख की मंजूरी दी गई है। पुल की असेंबलिंग से क्षेत्र की लगभग 50 हजार की आबादी को लाभ मिलेगा। क्षेत्र से निकली केवानी नदी पर ग्राम शिवपुर देवरिया में बने पीपा पुल का निर्माण करीब एक दशक पहले किया गया था।
इस पुल की असेंबलिंग के लिए सरकार ने 6.99 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृति की है।इस पुल से क्षेत्र के शिवपुर देवरिया, सुहेला, रजपारापुर, रघुनंदनपुर, लोनियनपुरवा, दयारामपुरवा सहित दर्जनों गांवों के ग्रामीण आवागमन करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें