फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: स्टेशन पर धमाके की झूठी सूचना देने वाला गिरफ्तार

Fri, 21 Nov 2025 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। सीतापुर जंक्शन पर बम धमाका होने की झूठी सूचना देने वाले आरोपी मिरदही टोला निवासी अमानतुल्लाह खां को जीआरपी ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने बुधवार को यूपी 112 को कॉल कर रेलवे स्टेशन पर धमाका होने की बात कही थी।
विज्ञापन

जीआरपी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि शहर कोतवाली के मोहल्ला मिरदही टोला निवासी अमानतुल्लाह खां ने इसके बाद अफरातफरी की स्थिति पैदा हो गई। सूचना मिलते ही जीआरपी, आरपीएफ और स्थानीय थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूरे स्टेशन की तलाशी ली।
कोई संदिग्ध चीज न मिलने पर पुलिस ने कॉलर की लोकेशन को खंगाला। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने झूठी सूचना दी थी। वह पूर्व में भी मजाक करने के लिए पुलिस को फर्जी सूचना दे चुका है। इसके बाद वह अपना नंबर बंद कर देता था। जीआरपी ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें