बिसवां (सीतापुर)। एक व्यक्ति ने फेसबुक पर धर्म को आहत करने वाली पोस्ट शेयर की थी। भाजपा कार्यकर्ता पीयूष मौर्य व उनके सहयोगियों ने कल्लू बक्से वाले पर केस दर्ज कराया है।
आरोप है कि उसने धर्म के खिलाफ फेसबुक पर गलत टिप्पणी कर पोस्ट की थी। इसको लेकर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक ओपी तिवारी ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी को जेल भेजा जा रहा है।