लहरपुर (सीतापुर)। मलिक गारमेंट्स ने लहरपुर प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में जीत दर्ज की। शनिवार को नगर के मोहल्ला छावनी स्थित कटहली ग्राउंड पर पहला सेमीफाइनल मुकाबला मुनीर इलेवन व सुहेल इलेवन के बीच खेला गया। इसमें सुहेल इलेवन ने जीत हासिल की।
टूर्नामेंट में फाइनल मुकाबला मलिक गारमेंट्स व सुहेल इलेवन के बीच खेला गया। मलिक गारमेंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 130 रन बनाए। जवाब में सुहेल इलेवन मात्र 102 रन ही बना पाई।
टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज काशिफ को मैन ऑफ द मैच और किफायती व सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी के लिए सुहेल को शील्ड देकर सम्मानित किया गया। उपविजेता टीम को 8 हजार का पुरस्कार और विजेता टीम को 16 हजार का पुरस्कार दिया गया।