फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: महमूदाबाद नगर पालिकाध्यक्ष मोहम्मद अहमद का निधन

Thu, 08 May 2025 01:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। नगर पालिका परिषद महमूदाबाद से समाजवादी पार्टी से चैयरमैन मोहम्मद अहमद (75) का बुधवार सुबह करीब चार बजे लखनऊ के निजी अस्पताल में निधन हो गया। मोहम्मद अहमद के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। वह पिछले कई दिनों से बीमार थे।
विज्ञापन

नगर पालिका का गठन वर्ष 1985 में हुआ था। वर्ष 1989 में नगर पालिका के गठन के बाद चेयरमैन का पहला चुनाव क्रांतिदल की ओर से मोहम्मद अहमद ने लड़ा था और विजयी हुए थे। इसके बाद वर्ष 2005 के चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के रूप में मोहम्मद अहमद की पत्नी तसनीम बानो ने जीत दर्ज की। वहीं, वर्ष 2012 में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मोहम्मद अहमद चुनाव लड़े और चेयरमैन बने। वर्ष 2023 में एक बार फिर समाजवादी पार्टी से मोहम्मद अहमद ने जीत हासिल की।
गौरतलब है कि मोहम्मद अहमद समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता थे। उनके समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव से अच्छे संबंध थे। उनके निधन पर पूर्व कार्यवाहक मुख्यमंत्री डाॅ. अम्मार रिजवी, पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह वर्मा, विधायक आशा मौर्या, अधिवक्ता अजय द्विवेदी, अधिशासी अधिकारी शैलेन्द्र दुबे, सभासद संघ अध्यक्ष चक्र सुदर्शन पांडेय, वसी अहमद, राजेश सिंह, चंद्र कांत रस्तोगी, दीपक वर्मा व अन्य ने शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें