फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: मां ललिता देवी मंदिर पोर्टल का शुभारंभ, घर बैठे दान कर सकेंगे श्रद्धालु

विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान मौजूद जिला जज व बैंक अ​धिकारी। - फोटो : कार्यक्रम के दौरान मौजूद जिला जज व बैंक अ​धिकारी।
विज्ञापन
नैमिषारण्य (सीतापुर)। नैमिषारण्य तीर्थ स्थित मां ललिता देवी मंदिर के अध्यक्ष व जनपद न्यायाधीश कुलदीप सक्सेना ने बुधवार को मंदिर पोर्टल का शुभारंभ किया गया। इस दौरान अपर जिला जज भागीरथ वर्मा, इंडियन बैंक सीतापुर के मुख्य प्रबंधक इंद्रेश पांडेय, अपर जिला सत्र न्यायाधीश ज्ञान प्रकाश, अपर जिला सत्र न्यायाधीश महेंद्र सिंह, अपर जिला सत्र न्यायाधीश शैलेंद्र वर्मा, अपर जिला सत्र न्यायाधीश आदेश नरेंद्र नाथ त्रिपाठी, मुख्य नायिक मजिस्ट्रेट राजेंद्र कुमार सिंह ने मां का पूजन भी किया। पुजारी गोपाल शास्त्री, अटल शास्त्री, भास्कर शास्त्री, लाल बिहारी शास्त्री ने पूजन कराया। मंदिर का पोर्टल शुरू होने से श्रद्धालु अब घर बैठकर ऑनलाइन दान कर सकेंगे और मंदिर से जुड़ी जानकारी भी प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन

जिला जज कुलदीप सक्सेना ने बताया कि इंडियन बैंक ने मां ललिता देवी मंदिर की आधिकारिक वेबसाइट का निर्माण किया है। इस वेबसाइट से श्रद्धालु अब मंदिर से संबंधित पूरी जानकारी के साथ ऑनलाइन दान की सुविधा का भी लाभ उठा सकेंगे। दान-संग्रह का संपूर्ण दायित्व इंडियन बैंक नैमिषारण्य शाखा को सौंपा गया है। यह व्यवस्था पारदर्शिता, सुविधा व श्रद्धालुओं के विश्वास को ध्यान में रखते हुए की गई है। इससे देश-विदेश में रहने वाले भक्त भी मां ललिता देवी को अपनी श्रद्धा अर्पित कर सकेंगे। मुख्य प्रबंधक इरेश पांडेय ने कहा बैंक का यह प्रयास डिजिटल इंडिया अभियान को बढ़ावा देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें