फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी न होने पर प्रेमी युगल ने दे दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
लहरपुर (सीतापुर)। प्रेमी युगल ने मंगलवार को फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। दोनों के शव गांव के बाहर बाग में फंदे पर लटकते मिले। परिजनों ने दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की सूचना नहीं दी गई है। घटना के बाद गांव समेत आसपास क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।
विज्ञापन

लहरपुर इलाके के ढकेरा गांव निवासी एक 22 साल के युवक का गांव की ही एक 18 साल की युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों एक ही बिरादरी के थे। इसकी चर्चाएं पूरे गांव में आम हो गई थीं। दोनों शादी करना चाहते थे। इसका प्रस्ताव दोनों ने अपने परिवार वालों के सामने भी रखा था, लेकिन प्रेमी-युगल के परिजन रिश्ते के खिलाफ थे।
मंगलवार सुबह गांव के बाहर दोनों जंगलिया बाग पहुंचे, जहां दोनों ने रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। कुछ ही देर में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने शवों को फंदे पर लटकता देख इसकी सूचना परिजनों को दी। सूचना पाकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और शवों को नीचे उतारा। इसके बाद गुपचुप तरीके से परिजनों ने प्रेमी-युगल के शवों का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन

लहरपुर कोतवाल राय साहब द्विवेदी ने बताया कि प्रेमी-युगल के फांसी लगाने की जानकारी मिली है। परिवार ने शवों की अंत्येष्टि कर दी है। किसी ने सूचना या तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें