सदरपुर(सीतापुर)। खस की पेराई करते समय टंकी से निकली चिंगारी से अचानक आग लग गई। इस हादसे में लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई। केवलपुर टिकरा के निकट शानू की खस पेराई की टंकी लगी हुई है।
बृहस्पतिवार रात खस की पेराई करते समय अचानक निकली चिंगारी से पास ही लगे पुआल के ढेर में आग लग गई। लपटें इतनी तेज थीं कि देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। ग्रामीणों ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
इसी बीच भीषण आग ने रियासत अली की करीब दो लाख रुपये कीमत की खस की जड़, ट्राॅली के दोनों टायर, करीब 50 हजार कीमत का पुआल जलकर राख हो गया। प्रभारी निरीक्षक सदरपुर मुकुल वर्मा ने बताया कि घटना की जानकारी मिली थीं। ग्रामीणों ने आग पर समय रहते काबू पा लिया था।