लहरपुर (सीतापुर)। कोतवाली क्षेत्र में गंगवा बेहड़ के पास बदमाशों ने बाइक सवार युवक और महिला को रोक कर लूट लिया। दोनों के पास से करीब चौदह हजार की नकदी, दो मोबाइल, जेवर आदि लूट लिया। पुलिस ने केस दर्ज किया है।
गंगवा बेहड़ गांव निवासी मदनलाल, महिला रिश्तेदार को घर छोड़ने जा रहे थे। तभी गांव से कुछ दूरी पर बदमाशों ने उसे बीती देर शाम रोक लिया।
बदमाशों ने उसके पास से दस हजार की नकदी, मोबाइल व महिला रिश्तेदार के पास से चार हजार की नकदी, जेवर व मोबाइल आदि लूट लिया। इसके बाद बदमाश भाग निकले।
घटना को लेकर मदन ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। सीओ अखंड प्रताप सिंह ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार पांडेय ने बताया की मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।