सीतापुर। कार सवार बदमाशों ने युवक को लिफ्ट देकर उससे हजारों की नकदी लूट ली। इसके बाद में उसे कार से नीचे फेंक दिया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र के लखनापुर निवासी विकास सिंह सिधौली गया था। वहां से मिश्रिख जाने के लिए वह सवारी का इंतजार कर रहा था। इस बीच उसे एक कार मिश्रिख की ओर जाती दिखाई दी।
उसने कार सवार लोगों से लिफ्ट मांगीं। कार सवार बदमाशों ने उसे बैठा लिया। जब कार से संदना थाना क्षेत्र के भरौना गांव के पास पहुंची, तभी बदमाशों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।
आरोप है कि उससे छह हजार की नगदी लूट ली और पिटाई कर कार से नीचे फेंक दिया। इससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया। घटना के बाद कार सवार लोग भाग निकले।
पुलिस ने विकास को सीएचसी में भर्ती कराया। एसओ ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।