फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों के दुस्साहस पर मुनीम का साहस पड़ा भारी, लूट असफल

विज्ञापन
विज्ञापन
हरगांव (सीतापुर)। ग्रामीण क्षेत्र में दूध खरीदने जा रहे लखीमपुर खीरी के दुग्ध व्यापारी के मुनीम से बुधवार की सुबह हरगांव इलाके में बाइक सवार तीन बदमाशों ने लूट का प्रयास किया, लेकिन मुनीम व चालक की बहादुरी से लूट की वारदात होने से बच गई। लुटेरे असफल होकर भाग निकले। खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद अज्ञात लुटेरों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही लूट का प्रयास करने वालों को दबोचा जाएगा।
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी की गोविंद दुग्ध डेयरी के मुनीम असलम एक पिकअप से चालक अंशू के साथ रोजमर्रा की तरह हरगांव इलाके के गांवों में दुग्ध खरीदने आए थे। बकौल मुनीम उसके पास करीब 50 हजार की नकदी थी। जब यह लोग हरगांव थाना क्षेत्र में महोली मार्ग पर फिरोजपुर व खमौना गांव के बीच सुनसान स्थान पर पहुंचे, तभी एक बाइक पर सवार तीन नकाबपोश लुटेरों ने इनकी पिकअप को ओवरटेक कर बाइक आगे लगा दी और पिकअप को रोक लिया।
रोकने के बाद बाइक से उतरकर दो लुटेरे असलम से नोटों से भरा बैग छीनने लगे। इस दौरान मुनीम असलम ने मजबूती से बैग पकड़ कर शोर मचाया। चालक ने भी लोगों से गुहार लगाई। शोर सुनकर राहगीर व अन्य लोग दौड़े तो लुटेरे नोटों से भरा बैग छोड़ कर भाग निकले। असलम व अंशू की बहादुरी के चलते लुटेरे वारदात अंजाम देने में सफल नहीं हुए। घटना के बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। खबर पाते ही एसओ ओपी तिवारी हमराही बल के साथ फौरन मौके पर पहुंचे। जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

सीओ सदर अभिषेक प्रताप अजेय भी पहुंचे। पुलिस ने मुनीम की तहरीर पर संबंधित धाराओं में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को शीघ्र ही पकड़ा जाएगा। सीओ का कहना है कि मुनीम असलम व चालक अंशू की बहादुरी से लूट की घटना होने से बच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें