फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: अस्पताल पर दोबारा लगवाया ताला

Wed, 02 Sep 2026 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लहरपुर। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बंद कराए गए आरए हॉस्पिटल का दोबारा संचालन शुरू होने की शिकायत पर मंगलवार को एसीएमओ डॉ. इमरान खान ने जांच की। खामियां मिलने पर उन्होंने अस्पताल में फिर ताला लगवा दिया।
विज्ञापन

बता दें कि 25 अगस्त को डॉ. इमरान खान के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल की जांच की थी। अनियमितताएं मिलने पर नोटिस देकर संचालन बंद कराया गया था। इसके बावजूद अस्पताल खुलने की शिकायत मिली थी। कार्रवाई की सूचना मिलते ही क्षेत्र में संचालित कई गैर मानक अस्पतालों के शटर गिर गए।
एसीएमओ ने बताया कि आरए हॉस्पिटल का संचालन पूरी तरह बंद करा दिया गया है। साथ ही नेशनल, स्वालो, नवजीवन, लाइफ लाइन, जनता और मेडिक्स हॉस्पिटल के संचालकों को सूचनाएं उपलब्ध करानी होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें