फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: 244 महिला स्वयं सहायता समूहों को दिया गया ऋण

Fri, 07 Mar 2025 09:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को यादगार बनाने के लिए विकास भवन सभागार में शुक्रवार को 244 स्वयं सहायता समूहों को 15 करोड़ के क्रेडिट लिंकिंग स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। इसके लिए राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की ओर से कार्यक्रम कराया गया। इसमे सीडीओ निधि बंसल ने महिलाओं को स्वीकृति पत्र दिया।
विज्ञापन

विकास भवन सभागार में विशेष क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें 15 करोड़ रुपये की लागत की स्वीकृति प्रदान की गई। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को वित्तीय रूप से सशक्त बनाना और उन्हें बैंकिंग व सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करना था। इसमें बड़ी संख्या में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने भाग लिया।
244 स्वयं सहायता समूहों को क्रेडिट लिंकिंग स्वीकृति पत्र वितरित किए गए, इन ऋणों के माध्यम से महिलाओं को स्वरोजगार व उद्यमिता को बढ़ावा देने में सहायता मिलेगी। सीडीओ निधि बंसल ने महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण पर बल देते हुए कहा कि वित्तीय स्वतंत्रता महिलाओं के आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। जिला मिशन प्रबंधक अमरजीत सिंह ने बताया कि समूहों को सीसीएल कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें