फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: आजीविका सखियों को लंबी प्रतीक्षा के बाद मिलेगा मानदेय

Mon, 27 Jul 2026 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। किसानों की बेहतरी के लिए कार्य कर रहीं आजीविका सखियों को काफी समय से मानदेय का भुगतान नहीं हुआ था। इसे लेकर अमर उजाला में संवाद न्यूज एजेंसी की खबरें प्रकाशित की गई थीं। इसका संज्ञान लेते हुए राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ने 1.95 करोड़ रुपये आजीविका सखियों और स्वास्थ्य सखियों को उपलब्ध कराने के लिए ब्लॉक के संबंधित खाते में भेज दिए हैं।
विज्ञापन



जिले के विभिन्न गांवों में काम कर रहीं आजीविका सखियों को मानदेय न मिलने से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। 2023 में नियुक्त कृषि सखियां भी मानदेय का इंतजार कर रही हैं। इनकी समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था।

बिसवां ब्लॉक में सर्वाधिक आजीविका सखियां कार्य कर रही हैं। कृषि सखियों ने गांवों में बड़ी संख्या में किचन गार्डेन बनवाए हैं। इसके साथ कई अन्य कार्य किए हैं। जिला मिशन प्रबंधक अमरजीत सिंह ने बताया कि तकरीबन पांच सौ आजीविका सखियों को मानदेय भेजा गया है।
विज्ञापन


इससे उन्हें मार्च 2026 तक का मानदेय प्राप्त होगा। संबंधित सीएलएफ के खाते में धनराशि भेजी गई है। अब आजीविका सखियों को भुगतान उनके बैंक खाते में भेजा जाएगा। साथ ही स्वास्थ्य सखियों को भी मानदेय भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें