तालगांव (सीतापुर)। पुलिस व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने गुरुवार को दुघरा गांव के पास एक देशी शराब की दुकान पर छापामार की। दुकान से भारी मात्रा में मिलावटी शराब बरामद की।
पुलिस के मुताबिक शराब दुकान के सेल्समैन व ठेकेदार को पूछताछ के लिए कोतवाली लाया गया है। शराब ठेकेदार ने अपनी कार में शराब भरकर रखी थी। कार से आठ पेटी शराब बरामद कर जांच के लिए भेजी गई है।
19 पव्वा नकली शराब व दो दर्जन खाली शीशी भी बरामद की गई हैं। महमूदाबाद के बेलदारी टोला निवासी ठेकेदार शिवदास सोनी व उसके सहयोगी विवेक, सेल्समैन राजपाल के विरुद्ध तस्करी सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एसआई बृजेश देवल का कहना है कि तीनों आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है।