सीतापुर। जिला विद्यालय निरीक्षक नरेंद्र शर्मा ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय में शैक्षिक सत्र 2020-21 में प्रवेश के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। कक्षा छह में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा 11 जनवरी 2020 को होगी।
इस बार 10 प्रतिशत रजिस्ट्रेशन बढ़ाने के निर्देश दिए गए है। विद्याथी 15 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।