फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: शटडाउन लेकर चढ़ा था लाइनमैन, जेई व टीजीटू के खिलाफ एफआईआर

Fri, 15 May 2026 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। हरगांव इलाके में करंट लगने से हुई लाइनमैन की मौत के मामले में अवर अभियंता व टीजीटू (टेक्नीशियन ग्रेड द्वितीय) की लापरवाही सामने आई है। इनके निर्देश पर ही लाइनमैन शटडाउन लेकर फॉल्ट सही कर रहे थे। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन

पीलीभीत के रहने वाले प्रवेश शर्मा काजी कमालपुर फीडर पर तैनात थे। बृहस्पतिवार को फॉल्ट की सूचना पर वह सुजौलापुर मजरा हैदरपुर गांव पहुंचे थे। गांव में लगे ट्रांसफार्मर पर चढ़कर बिजली लाइन सही कर रहे थे। इस दौरान अचानक करंट आने से वह ट्रांसफार्मर पर ही चिपक गए थे, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई थी। मृतक के छोटे भाई सुरेंद्र पाल शर्मा के मुताबिक जेई अश्वनी कुमार व टीजीटू अर्जुन लाल के निर्देश पर ही वह फॉल्ट सही करने गए थे।
उन्होंने बताया कि खंभे पर चढ़ने से पहले शटडाउन भी लिया गया था। इसके बाद भी लाइन को अचानक चालू करने से करंट आ गया। इससे लाइन पर काम कर रहे उनके भाई की मौत हो गई। वह छह साल से सीतापुर में तैनात थे। हरगांव में किराये के मकान में रह रहे थे। मृतक की पत्नी चार माह की गर्भवती है। पुलिस की निगरानी में शव का पोस्टमार्टम शुक्रवार को करवाया गया। इंस्पेक्टर बलवंत शाही ने बताया कि पीएम के बाद शव को उनके घर पीलीभीत भेज दिया गया है।
विज्ञापन

साढ़े सात लाख रुपये की मिलेगी सहायता
अधिशासी अभियंता बिसवां संजीव कुमार मिश्रा ने बताया कि मृतक के परिवार को साढ़े सात लाख की आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी। इसके लिए परिजनों से आवश्यक प्रपत्र मांगने के साथ ही मदद राशि दिलवाने के लिए विभागीय कार्रवाई भी तेज कर दी गई है। सांत्वना तौर पर बिजली विभाग के कर्मचारियों ने 50 हजार की धनराशि पीड़ित परिवार को शुक्रवार को मुहैय्या करवाई है।
विज्ञापन

,
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें