फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: फाल्ट ठीक करते समय खंभे से गिरा लाइनमैन

Sun, 15 Jun 2025 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मानपुर(सीतापुर)। बिजली की लाइन दुरुस्त करते समय एक संविदाकर्मी खंभे से नीचे गिर गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल से लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

खैराबाद ग्रामीण फीडर के तहत मानपुर इलाके में बिजली लाइन खराब थी। शुक्रवार देर शाम शटडाउन लेकर लाइनमैन प्रेमचंद (40) बिराहिमबाद गांव के पास खंभे पर चढ़कर लाइन ठीक कर रहे थे। साथी जसकरन ने बताया कि प्रेमचंद अचानक खंभे से नीचे गिर गए। पोल से गिरते ही वह बेहोश हो गए। जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से लखनऊ रेफर कर दिया गया। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
बताते हैं कि खंभे से गिरने की वजह से प्रेमचंद के कमर के नीचे का हिस्सा काफी चोटिल हुआ है। अवर अभियंता आकाश श्रीवास्तव ने बताया कि लाइनमैन शटडाउन लेकर पोल पर फाल्ट ठीक कर रहा था। पैर फिसल जाने से वह नीचे गिर गया। मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें