फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: बिजली लाइन पर काम कर रहा लाइनमैन जिंदा जला, आधे घंटे तक तार में लटका जलता रहा; देखकर कांप गए लोग

Mon, 06 Apr 2026 11:44 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर

सार

सीतापुर में बिजली लाइन पर काम कर रहे लाइनमैन की जिंदा जलकर मौत हो गई। वह करीब आधे घंटे तक तार में लटका जलता रहा। दृश्य देखकर लोग कांप गए। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
तार में अटका लाइनमैन का शव, बिलखते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के सीतापुर में रविवार की सुबह बिजली की लाइन पर काम कर रहे लाइनमैन की जिंदा जलकर मौत हो गई। घटना से मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। खबर मिली तो घरवाले भी रोते बिलखते पहुंच गए। मामले की जांच की जा रही है।    

विज्ञापन


घटना सिधौली क्षेत्र के महमूदाबाद फीडर की है। यहां संतनगर में लाइनमैन वीरू (38) लाइन जोड़ रहा था। इसी समय अचानक सप्लाई शुरू हो गई। करंट आते ही वह जिंदा जल गया। बताया गया कि वीरू, सतनापुर गांव का रहने वाला था।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, करीब आधे घंटे तक लाइनमैन तार में लटका जलता रहा। मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने शव को नीचे उतारा। लाइन चालू रही, या काम करते समय सप्लाई आई, इन बातों पर जांच की जा रही है। जांच के बाद दोषी पर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें