फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: खाद की पांच दुकानों के लाइसेंस निलंबित

Thu, 10 Jul 2025 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। उप कृषि निदेशक डॉ. एसके सिंह के साथ जिला कृषि अधिकारी संजीव कुमार ने बुधवार को खाद दुकानों की जांच की। एग्री जंक्शन वन स्टॉप शॉप चमारबाग एवं एग्री जंक्शन वन स्टॉप शॉप बहेरा चमारबाग का निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन


मैसर्स आईएफएफडसी कृषक सेवा केंद्र झरेखापुर, आनंद किसान सेवा केंद्र डफरा, साधन सहकारी समिति सर्वा, एग्री जंक्शन वन स्टॉप शॉप गोकुल नगर ब्लाक ऐलिया और चीमा किसान मार्केट गुरधपा के उर्वरक लाइसेंस की जांच की। इसमें 40 बोरी से अधिक यूरिया एक ही किसान को बेचे जाने के कारण इन दुकानों के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए।

जिला कृषि अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि जिले में मिल रही यूरिया में से अधिकतम यूरिया साधन सहकारी समितियों पर भेजी जा रही है। 47 साधन सहकारी समितियों पर यूरिया भेजी जा रही है। आगामी दो से तीन दिनों में इफको की रैक आने वाली है जिसमें से प्राप्त यूरिया इफको केंद्रों एवं साधन सहकारी समितियों पर भेजी जाएगी। उर्वरकों की कोई कमी नहीं है। किसानों को सलाह दी जाती है कि संस्तुत मात्रा की दर से ही खाद खरीदें। अनावश्यक भंडारण न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें