सीतापुर। एडीएम/उप जिला निर्वाचन अफसर पंचायत ने बताया कि चुनाव ड्यूटी में तैनात किए गए कार्मिकों को कोविड-19 से संक्रमित होने की वजह से हुई मृत्यु की दशा में अनुग्रह राशि का भुगतान किए जाने के संबंध में आवश्यक निर्देश शासन द्वारा जारी किए गए हैं। अनुग्रह राशि के भुगतान से संबंधित प्राप्त पत्र डीडीओ सहायक प्रभारी अधिकारी कार्मिक को पूर्व में ही उपलब्ध कराए जा चुके हैं।
उन्होंने जिला विकास अधिकारी को यह पत्र इस आशय से प्रेेषित किया है कि शासन के निर्देशानुसार प्रकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान करते हुए वांछित सूचनाएं निदेशक पंचायती राज एवं शासन को भेजने हुए उसकी प्रति आयोग को भी उपलब्ध कराई जाए। (संवाद)