फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संवैधानिक अधिकारों की हिफाजत के लिए हों एकजुट : राकेश

Mon, 09 Feb 2026 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। संविधान को लागू करने का अर्थ है देश में जाति जनगणना कराकर देश की हर जाति को उसकी जनसंख्या के अनुपात में देश के समूचे संसाधनों, अवसरों में भागीदारी सुनिश्चित कराना। यह बात रविवार को सीतापुर विधानसभा क्षेत्र के अडवेनिया ग्रंट में आयोजित संविधान बचाओ संवाद कार्यक्रम में सांसद राकेश राठौर ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा देश में संविधान की रक्षा का मतलब है राष्ट्रीय स्तर पर जाति जनगणना कराना, जाति के आंकड़ों और उनके आर्थिक, सामाजिक पिछड़ेपन के आधार पर देश की अर्थ नीति बनाना, सामाजिक न्याय की स्थापना कराना है। जिला पंचायत सदस्य सुनीता चौधरी ने लोगों से संवैधानिक अधिकारों की हिफाजत के लिए एकजुट होने का आह्वान किया। विष्णु गौतम ने कहा कि वह पूरे जिले में अपने प्रकोष्ठ की तरफ से संविधान बचाओ संवाद का आयोजन कराएंगे।
रत्नम राठौर ने कहा कि भू-माफिया, भ्रष्टाचारी संविधान के नागरिक अधिकारों को लूट रहे हैं। इस लूट को रोकने के लिए ही कांग्रेस गांव-गांव संविधान बचाओ संवाद का आयोजन कर रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कांग्रेस के संगठन उपाध्यक्ष शिव प्रकाश सिंह ने कहा कि भाजपा संवैधानिक अधिकारों पर हमलावर है। यदि संविधान बचाना है तो भाजपा को सत्ता से हटाना होगा। कार्यक्रम में शिखा वर्मा, सरोजनी गौतम ने भी अपनी बात रखी। आयोजक अशोक बघेल और राधेश्याम कनौजिया सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें