महमूदाबाद (सीतापुर)। संतोषी लाल शुक्ल मेमोरियल इंटर कॉलेज में यातायात माह के दौरान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें छात्र-छात्राओं को ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी गई। सीओ रविशंकर प्रसाद ने सभी को जागरूक किया। महिला सशक्तिकरण और हेल्पलाइन नंबर के बारे में जानकारी दी।
रामपुर मथुरा एसओ प्रभारी जितेंद्र कुमार ओझा ने भी विद्यार्थियों को मिशन शक्ति व नारी सशक्तिकरण के बारे में बताया। प्रधानाचार्य राजेश कुमार शुक्ल ने अतिथियों को सम्मानित किया। हाईस्कूल में 94 प्रतिशत अंक पाने वाली छात्रा चांदनी को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर राजाराम दीक्षित, मुकेश अवस्थी व विनोद मिश्रा आदि मौजूद रहे।