फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: ड्रोन कैमरे से की गई तेंदुए की तलाश

Sat, 27 Sep 2025 06:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर

सार

महमूदाबाद (सीतापुर) के रिहायशी इलाके में तेंदुआ देखे जाने की घटना से हड़कंप मच गया। ड्रोन सर्च ऑपरेशन के बावजूद तेंदुए का कोई सुराग नहीं मिला। वन विभाग ने इलाके में जागरूकता अभियान भी चलाया।
विज्ञापन
तेंदुए की तलाश में जुटे वनकर्मी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महमूदाबाद (सीतापुर)। नगर के रिहायशी इलाके में तेंदुए की चहलकदमी के बाद शुक्रवार को लॉन के मालिक ने इलाके का ड्रोन सर्वे कराया। वन कर्मियों की मौजूदगी में सर्च ऑपरेशन में तेंदुए की कोई गतिविधि नजर नहीं आई।
विज्ञापन

बुधवार रात मनोहर लॉन के सामने तेंदुआ देखा गया था। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में भी तेंदुआ कैद हुआ था। शुक्रवार को लॉन के मालिक रितेश रस्तोगी ने ड्रोन कैमरा मंगवाया। रेंजर विक्रमजीत सिंह की मौजूदगी में पूरे इलाके का सर्च ऑपरेशन किया गया लेकिन कहीं भी तेंदुआ नहीं दिखा।
शहजानी, इमलिया, नहर कालोनी आदि इलाके की वीडियोग्राफी कराई गई। बृहस्पतिवार रात वन विभाग ने लॉन के पास सुनसान सड़क पर पंफलेट बांटकर लोगों को जागरूक करने की खानापूर्ति की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें