फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: अब रामपुर खेवटा में मिले तेंदुए के पगचिह्न, दहशत

Mon, 14 Sep 2026 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
संदना में मिले पगचिह्न।  - संवाद
विज्ञापन
संदना। मिश्रिख वन रेंज में बाघिन की दहशत के बीच तेंदुए की इंट्री से वन विभाग की चुनौती बढ़ गई है। पिंजरा लगाने के बाद वन विभाग की टीम रविवार को संभावित जगहों पर वन्यजीवों की तलाश में जुटी रही।
विज्ञापन


इस बीच रामपुर खेवटा के करीब तेंदुए के ताजा पगचिह्न मिले हैं। इलाके में वन्यजीवों की चहलकदमी से ग्रामीणों में दहशत बढ़ गई हैं। खेतों की ओर जाने से लोग कतरा रहे हैं।
तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग ने दहिलरा के दक्षिण में अमित यादव के समर के पास पिंजरा लगाया है। रविवार को पिंजरे के पास दो ट्रैप कैमरे भी लगाए गए। इनके जरिये तेंदुए की गतिविधियों और उसके आवागमन पर नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन


रविवार को मुनींद्र अवस्थी के फॉर्म हाउस के आसपास पगचिह्न मिलने से तेंदुए के इलाके में ही मौजूद होने की संभावना बनी हुई है। बाघिन की दहशत के बीच तेंदुए की आमद ने ग्रामीणों की चिंता और बढ़ा दी है।

वन्यजीवों को पकड़ने की वन विभाग के सामने बड़ी चुनौती है। मिश्रिख रेंजर सिकंदर सिंह ने बताया कि ताजा पगचिह्नों के आधार पर तेंदुए की तलाश जारी है। दहिलरा में पिंजरा के पास दो ट्रैप कैमरे लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें