फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: 15 किमी के दायरे में घूम रहा है तेंदुआ

Mon, 03 Nov 2025 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
जांच करते वन विभाग के कर्मचारी।
विज्ञापन
गोंदलामऊ (सीतापुर)। क्षेत्र में 15 किमी के दायरे में तेंदुआ घूम रहा है। इससे प्रभावित क्षेत्र के गांवों में दहशत है। वन विभाग तेंदुए की लोकेशन ट्रैस होने के बाद पिंजरा लगाने की बात कह रहा है।
विज्ञापन


गोमती नदी की कछार में बसे गांवों के आसपास तेंदुए की चहलकदमी बनी हुई है। असरफ नगर सेढौली के जंगलों में शुक्रवार को तेंदुआ देखा गया था। ग्रामीणों ने जंगल के करीब पगचिह्न देखे थे। वन विभाग की काॅम्बिंग में भी पगचिह्न मिले थे। उत्तरथोक, दतवल, फत्तेपुर, नई गढ़ी, बढ़य्याखेर, सहसूननगर मुडियाकैल आदि गांवों के आसपास तेंदुए की चहलकदमी से ग्रामीण दहशत में हैं। लोग डर के कारण खेतों की ओर नहीं जा रहे हैं। स्कूली बच्चों में डर बना हुआ है।

रविवार सुबह वन विभाग की टीम ने इलाके में कॉम्बिंग की, लेकिन तेंदुए की लोकेशन ट्रैस नहीं हो सकी। ग्रामीण पुष्कर भारती ने बताया कि बच्चे स्कूल जाने से डर रहे हैं।
विज्ञापन

वन दरोगा अनिल कुमार ने बताया कि शनिवार देर शाम रेंजर सुनील त्रिपाठी, दरोगा अक्षय पांडेय मौके पर पहुंचे थे। पिंजरा लगाने का आदेश दिया गया था, लेकिन लोकेशन नहीं मिलने के कारण पिंजरा नहीं लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें