फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: चकबंदी अफसर व कर्मचारियों पर रिश्वत लेने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। लहरपुर के सरवां गांव के मजरा कोरैय्या निवासी मायाराम ने चकबंदी अधिकारी अंतिम अभिलेख प्रथम, उनके पेशकार और चपरासी पर घूस लेकर विपक्षियों के पक्ष में आदेश करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने शपथपत्र देकर बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी कोर्ट में शिकायत की है। बंदोबस्त अधिकारी न्यायालय में मामले की सुनवाई शुरू हो गई है। पीड़ित मायाराम ने बताया कि उनकी ससुराल खैराबाद के अर्जुनपुर की है। उनकी पत्नी लंगड़ो के नाम ससुराल पक्ष की बेशकीमती जमीन गाटा संख्या 63 के रकबा 71 डिसिमिल वरासत के तहत आनी चाहिए थी। इस जमीन को पत्नी की चाची ने छलपूर्वक दस्तावेजों में गुमराह कर हड़प लिया।
विज्ञापन

इस संबंध में पीड़ित पक्ष ने चकबंदी अधिकारी अंतिम अभिलेख प्रथम न्यायालय में वाद दायर किया। पीड़ित का आरोप है कि इस वाद की बहस के दौरान उनके पक्ष की बात सिद्ध हुई। उनके पक्ष में निर्णय होना चाहिए था।
आरोप है कि बहस में सब कुछ स्पष्ट होने के बावजूद चकबंदी अधिकारी अंतिम अभिलेख प्रथम न्यायालय के चकबंदी अधिकारी ने अपने पेशकार व चपरासी के माध्यम से पांच लाख रुपये रिश्वत मांगी।
विज्ञापन

उन्होंने किसी तरह जेवर आदि गिरवी रखकर दो लाख पचपन हजार रुपये की रिश्वत दे दी। शेष रकम आदेश के बाद देने की बात कही। आरोप है कि रकम लेकर भी 20 जून को उनके विरुद्ध आदेश कर दिया गया। इसके बाद विपक्षियों ने उस जमीन का बैनामा भी कर दिया। आरोप है कि जब पीड़ित ने चकबंदी अधिकारी व उनके अन्य सहयोगियों से घूस की रकम वापस मांगी तो उन्हें परेशान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें