महोली। तहसील परिसर का एक वीडियो बृहस्पतिवार को तेजी से वायरल हुआ। इसमें तहसील में तैनात एक लेखपाल पर किसान कुर्रा बंटवारे को लेकर 45 हजार रुपये लेने का आरोप लगा रहा है। ववीडियो में लेखपाल आरोप को निराधार बता रहे हैं। यह मामला महोली तहसील का है।
वायरल वीडियो में लेखपाल बरगावां सर्किल का बताया जा रहा है। किसान की भूमि भी वरगांवा में है। इसको लेकर तहसील परिसर में ही किसान व लेखपाल में नोकझोंक हो रही है। संवाद न्यूज एजेंसी इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। तहसीलदार अंकुर यादव ने बताया कि अभी तक उन्होंने यह वीडियो नहीं देखा है। वीडियो देखकर जांच कराई जाएगी।