फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: फतेहपुर की घटना के विरोध में लेखपालों का प्रदर्शन

Sat, 29 Nov 2025 01:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लहरपुर (सीतापुर)। लेखपाल संघ की तहसील शाखा ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा। इसमें जनपद फतेहपुर के लेखपाल सुधीर कुमार की मृत्यु के संबंध में आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन

तहसील अध्यक्ष शिष्य कुमार के नेतृत्व में लेखपालों ने फतेहपुर की घटना को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद दिए गए ज्ञापन में अज्ञात के स्थान पर मुख्य आरोपी को नामजद किए जाने व मृतक की मां को 50 लाख की आर्थिक सहायता तथा मृतक के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की गई।
साथ ही एसआईआर की अंतिम तिथि आगे बढ़ाने, लेखपालों के साथ संवेदनशीलता का व्यवहार किए जाने और एसआईआर के लिए प्रोत्साहन के रूप में एक माह के वेतन के बराबर मानदेय दिए जाने की मांग की गई है। इस मौके पर अवध यादव, पवन कुमार, संजीव शुक्ला, अजय प्रताप सिंह, राहुल यादव, महेंद्र गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें