फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: मृतकों के नाम पर चीनी मिल कर्मियों ने निकाल ली कोरोजिन दवा

Sat, 29 Nov 2025 01:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। बिसवां की दि सेकसरिया शुगर फैक्टरी लिमिटेड के कर्मचारियों पर मृत गन्ना किसानों के नाम पर कोरोजिन दवा निकालने का आरोप लगाया गया है। इसके अब तक सात मामले सामने आए हैं। मृत गन्ना किसानों के आश्रितों ने जिलाधिकारी से पूरे मामले की शिकायत की है। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि सात केस महज बानगी हैं, ऐसे मामलों की संख्या कहीं अधिक है।
विज्ञापन


बिसवां के फत्तेपुर गांव निवासी अमित कुमार ने बताया कि उनकी माता मुन्नी देवी (कृषक कोड संख्या 2277/87) की मृत्यु 3 सितंबर 2023 को हो गई थी। उनकी मृत्यु का प्रमाण पत्र भी ग्राम पंचायत के अधिकारियों ने जारी कर दिया था। आरोप लगाया कि उनकी माता मुन्नी देवी के नाम वर्ष 2024 में नौ हजार रुपये की कोरोजिन दवा निकाल ली गई।
यह भी आरोप लगाया कि मिल के जीतामऊ कांटे के दो अधिकारियों ने मिलीभगत कर उनकी माता का फर्जी हस्ताक्षर प्रोनोट बनाया। आरोप लगाया कि मृतका का सट्टा फर्जी ढंग से संचालित किया जाता रहा। इसी के आधार पर दवा निकाली है। अमित कुमार ने बताया कि संदेह होने पर जब उन्होंने मिल अधिकारियों से संपर्क किया तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। जब किसी ने सुनवाई नहीं की तो डीएम डॉ राजा गणपति आर से मिलकर पूरी बात बताई है। उन्होंने कार्यवाही का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


जगरानी और अरुण के नाम भी निकली दवाएं
अमित का आरोप है कि उनकी माता मुन्नी देवी का केस महज बानगी है। कई मृतकों के नाम पर यह खेल किया गया है। उनका आरोप है कि शादीपुर गांव की जगरानी (कृषक कोड संख्या 2276/2143) की मृत्यु वर्ष 2016 के मई माह में हो गई थी। 2 अगस्त 2024 को उनके नाम पर पंद्रह हजार तीन सौ रुपये की कोरोजिन दवा निकाली गई। इसी तरह गूरेपारा गांव निवासी अरुण कुमार (कृषक कोड संख्या 2227/210) की मृत्यु 11 अक्तूबर 2024 को हो गई थी। उनके नाम पर 25 दिसंबर 2024 को तेरह हजार चार सौ रुपये की चालीस बोरी पोटाश और 26 दिसंबर 2024 को तीन हजार दो सौ रुपये की लीफ दवा निकाली गई। इसी तरह समैसा निवासी बाबूराम की मौत के बाद उनके नाम पर बीस हजार रुपये की कोरोजिन दवा निकालने का आरोप है।इसी तरह के आरोप शादीपुर फत्तेपुर ग्राम पंचायत निवासी रामछबीले, शादीपुर निवासी राकेश कुमार सिंह ने भी लगाए हैं, जबकि राकेश कुमार सिंह ने कभी कोरोजिन दवा नहीं ली।


जिला गन्ना अधिकारी बोले- गहनता से कराएंगे जांच
यह प्रकरण अभी मेरे पास नहीं आया है। यह चीनी मिल का मामला है। गन्ना विभाग का इससे कोई लेना देना नहीं है। जैसे ही मेरे पास इसकी लिखित शिकायत आएगी, सत्यापन करवाकर गहनता से जांच कराई जाएगी। किन परिस्थितियों में मृत गन्ना किसानों का सट्टा संचालित होता रहा, इसकी भी जांच होगी।
विज्ञापन

- रत्नेश्वर त्रिपाठी, जिला गन्ना अधिकारी सीतापुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें