फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: लेखनीपुर समिति कार्यालय पर मिला ताला, किसानों का हंगामा

Sat, 23 Nov 2024 02:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। पहला क्षेत्र की साधन सहकारी समिति लिमिटेड लेखनीपुर में ताला लटकने के विरोध में शुक्रवार को किसानों ने समिति का घेराव किया। इस दौरान किसानों ने जमकर नारेबाजी कर विरोध दर्ज कराया।
विज्ञापन

प्रदर्शन के बाद भी मौके पर समिति का कोई अधिकारी नहीं पहुंचा। इस वजह से किसानों को बगैर खाद लिए ही मायूस होकर वापस लौटना पड़ा। साधन सहकारी समिति, लेखनीपुर पहुंचे किसान सलीम, मयाराम, मदन, संजय, विश्राम लाल, सरोज कुमार, मोहन, बांकेलाल व अन्य ने बताया कि 20 नवंबर को टोकन मिला था।
21 नवंबर को खाद मिलने का अधिकारियों ने आश्वासन दिया था। जब खाद लेने समिति पर आये तो खाद नहीं मिली। शुक्रवार को भी किसान क्रभको डीएपी खाद लेने आए, लेकिन समिति का कार्यालय ही नहीं खुला। बताया कि जानकारी मिली थी कि 190 बोरी खाद उतरी थी।
विज्ञापन


डीएपी संकट को लेकर सांसद ने लिखा पत्र

खैराबाद। जिले की साधन सहकारी समितियों पर खाद की किल्लत दूर करने के लिए सीतापुर सांसद ने डीएम को पत्र लिखा है। सांसद राकेश राठौर ने कहा जिले में समितियों पर डीएपी उपलब्ध न होने से किसानों में आक्रोश फैला हुआ है। वह डीएपी के लिए परेशान हो रहे हें। सांसद ने डीएम से समितियों पर खाद उपलब्ध कराने की बात कही है।

निरीक्षण में नदारद मिले धान केंद्र संचालक

सांडा (सीतापुर)। उपजिलाधिकारी बिसवां ने शुक्रवार को सांडा हॉट बाजार में संचालित धन क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान केंद्र संचालक गैरहाजिर मिले। एसडीएम बिसवां मनीष कुमार जब केंद्र पर पहुंचे तो संचालक नदारद मिले। किसान धान भरी ट्राॅलियों के साथ खड़े नजर आए।
किसान सेमरा खुर्द निवासी हरिवंश वर्मा और पंकज वर्मा ने बताया कि सुबह से धान बेचने का इंतजार कर रहा हूं लेकिन कोई सुध लेने वाला नहीं है। कुतुबापुर निवासी रामचंद्र, बरछता निवासी विमलेश सिंह तौल न होने पर अपनी धान से लदी ट्राॅलियां लेकर चले गए।
केंद्र संचालक विनोद त्रिपाठी ने बताया कि पीसीयू के दोनों केंद्रों पर 3800 क्विंटल धान खरीदा गया है। पीसीएफ का केंद्र अभी संचालित नहीं है। एसडीएम ने बताया कि केंद्र संचालक के विरुद्ध कार्रवाई के लिए पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें