फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: सरकारी जमीन की हेराफेरी करने वाले भूमाफिया चिह्नित, एफआईआर का आदेश

Fri, 13 Sep 2024 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। हेराफेरी कर सरकारी जमीनों को बेचने वाले तीन लोगों को भूमाफिया के रूप में चिह्नित किया गया है। तहसीलदार सदर ने इन तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए क्षेत्राधिकारी नगर को पत्र भेजा है।
विज्ञापन

तहसीलदार सदर के पत्र के मुताबिक तहसील स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में कोतवाली देहात निवासी पंकज अवस्थी ने एक प्रार्थना पत्र दिया था। जिसमें शहर के पूर्णागिरी मोहल्ला निवासी उत्तम सिंह पर गैंगस्टर लगाने का अनुरोध किया था।
एक तहसील स्तरीय कमेटी गठित कर जांच कराई गयी। पता चला कि तहसील सदर की गाटा संख्या 156 का क्षेत्रफल 0.733 हेक्टेयर पाया गया। यह भी सामने आया कि वर्तमान में यह गाटा संख्या नवीन परती के नाम से दर्ज है। जांच में सामने आया कि गाटा संख्या 156 के करीब 70 प्रतिशत क्षेत्रफल पर पक्का निर्माण कराया गया है। 30 प्रतिशत क्षेत्रफल आवासीय प्लाट के रूप में खाली पड़ा है।
विज्ञापन

भूमि पर बसे लोगों ने बताया कि उत्तम सिंह ने ये प्लाट दिए हैं। सभी निवासियों ने अपने विक्रय पत्र भी जांच टीम को दिखाए। इस विक्रय पत्र में बेची गई भूमि के गाटा संख्या 156 का अंश होने की बात लिखी मिली। इसके अतिरिक्त कई लोगों के विक्रय पत्र में गाटा संख्या 136, 135, 144 का भी उल्लेख था। लेकिन उनका कब्जा भी गाटा संख्या 156 में पाया गया। पता चला कि इस जमीन को विशाल धनेजा ने लोगों को बेचा है। जबकि वर्तमान या पिछली खतौनी के अनुसार विशाल धनेजा गाटा संख्या 156 के संक्रमणीय भूमिधर भी नहीं थे।
जांच टीम ने अपनी आख्या में लिखा कि अभिलेखों व स्थलीय निरीक्षण के बाद यह स्पष्ट है कि विशाल धनेजा ने गाटा संख्या 156 के नाम पर या अन्य गाटा संख्या दिखाकर जमीन को बेचा। वहीं, सभी लोगों को गाटा संख्या 156 पर कब्जा दिया। जांच टीम ने यह भी रिपोर्ट दी कि इस काम में पूर्णागिरी नगर निवासी उत्तम सिंह व संजय श्रीवास्तव संग कुछ अन्य लोग भी संलिप्त रहे।

एंटी भूमाफिया कमेटी की बैठक में हुआ निर्णय
जांच टीम की रिपोर्ट 7 सितंबर को तहसील स्तरीय एंटी भूमाफिया कमेटी की बैठक में रखी गई। इस बैठक के सदस्य क्षेत्राधिकारी सदर, तहसीलदार सदर, बीडीओ खैराबाद, बीडीओ हरगांव व उपजिलाधिकारी सदर मौजूद रहे। इस बैठक में विशाल धनेजा, उत्तम सिंह व संजय श्रीवास्तव को भू-माफिया चिह्नित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें