फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद में मारपीट, पांच जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। भूमि विवाद की रंजिश को लेकर मंगलवार को दो पक्षों मेें जमकर लाठियां व कांता-बल्लम चले। इसमें दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

कमलापुर इलाके के किंधौलिया गांव निवासी पुष्पेंद्र व गिरजाशंकर के बीच भूमि विवाद की रंजिश चल रही है। इसी रंजिश को लेकर मंगलवार को दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। बात बढ़ने पर दोनों ओर से लोग एकत्र हो गए और मारपीट होने लगी। इस बीच दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठियों, कांता-बल्लम से हमला कर दिया।
इसमें एक पक्ष से पुष्पेंद्र व उदय प्रताप और दूसरे पक्ष से गिरजाशंकर, शोभित व गौरव जख्मी हुए हैं। इन लोगों को सीएचसी कसमंडा में भर्ती कराया गया है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। एसओ आरबी सुमन का कहना है कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें