फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए लुक में दिखेगा लालबाग चौराहा

Tue, 31 May 2016 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सड़क निर्माण - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मॉडल सिटी के तहत पहले दौरे में आवंटित 15 करोड़ रुपये बजट से शहर के आठ चौराहा का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इसके अलावा एक पार्क को भी विकसित करेंगे। सोमवार को डीएम अमृत त्रिपाठी ने मॉडल सिटी के तौर पर विकसित होने वाले चौराहों के विकास का एनीमेंशन (चलचित्र) जारी किया। इसी तर्ज पर लालबाग व जीआईसी चौराहे विकसित किए जाएंगे। 
विज्ञापन


अखिलेश सरकार सीतापुर शहर को मॉडल सिटी के रूप में विकसित करने जा रही हैं। प्रशासन ने इसके लिए 5.18 अरब रुपये का डीपीआर बनाकर शासन को भेजा है। शहर के विकास में पहले चरण में 15 करोड़ रुपये मिलेंगे। यह बजट जून के प्रथम सप्ताह में जारी हो जाएगा। इससे प्रशासन आठ चौराहाें व एक पार्क को संवारेगा। 
विज्ञापन


ये चौराहे व पार्क हाेंगे विकसित
लालबाग चौराहा, जीआईसी चौराहा, बहुगुणा चौराहा, बस स्टॉप चौराहा, कोट चौराहा, मनोज पांडेय चौक, हसल अली चौराहा, कोतवाली चौराहा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें